भर्ती के लिए दाैड़ लगाते अभ्यर्थी (फाइल फाेटाे)
पुलिस भर्ती दौड़ में एक अभ्यर्थी ने अपनी जगह दूसरे को दौड़ाकर दौड़ पास कर ली। सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था, कि अचानक अभ्यर्थियाें के कागजों की चेकिंग शुरु हाे गर्ई। फिर क्या फर्जी अभ्यर्थी की सांस थमने लगी। बारी उसकी आर्ई ताे दूध का दूध अाैर पानी का पानी हाे गया।
ऐसे पकड़ा गया फर्जीवाड़ा
भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी (फाइल फाेटाे)
शरीरिक मानक परीक्षण में शामिल होने आए अभ्यर्थी की फोटो मिलान न होने से फर्जीवाड़े का पता चला। भर्ती बोर्ड कमेटी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। भर्ती बोर्ड के एसपी एसएन चौरसिया ने बताया कि पुलिस और पीएसी की खुली भर्ती दौड़ में पास हुए अभ्यर्थियों के कागजों की चेकिंग चल रही थी। इसमें फिरोजाबाद के खंजापुर निवासी रमेश चंद का बेटा विशाल कुमार भी शामिल हुआ था। कंप्यूटर कक्ष में ऑपरेटर सचिन और सुशील सिंह ने फोटो का मिलान किया तो भर्ती में दौड़ने वाले युवक की फोटो से विशाल की फोटो का मिलान नहीं हुआ। दोनों के थंब प्रिंट भी मिलान नहीं हुए। इस फर्जीवाड़ा का खुलासा होने पर विशाल के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे पुलिस को सौंप दिया गया।