बिहार के दरभंगा में व्यापारी की हत्या कर डेढ़ लाख रुपये लूटने का आरोपी शनिवार देहरादून पुलिस द्वारा दबोच लिया गया। आठ अगस्त को वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भागकर यहां आ गया था।
आरोपी को ले जाने के लिए रवाना हो चुकी बिहार पुलिस के रविवार तक यहां पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, पुलिस के अनुसार आरोपी के कई साथी राजधानी में अपनी करतूतों से कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। शनिवार को पटेलनगर की बाजार चौकी पुलिस ने एक सूचना के आधार पर रमेश साहनी निवासी विजनपुर, दरभंगा बिहार को पकड़ लिया।