फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल की दीवार काटकर चार खूंखार कैदी फरार

Tue, 14 Mar 2017 11:09 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
file photo
विज्ञापन
 मैनपुरी जिला जेल की दीवार काटकर सोमवार की दोपहर 3 बजे चार खूंखार कैदी फरार हो गए। भागने वालों में एक शामली का शार्प शूटर है।
विज्ञापन


ये चारों जेल के पीछे बह रही ईसन नदी की ओर भागे हैं। गौर करने की बात ये है कि काफी देर तक प्रशासन को इसकी जानकारी ही नही हुई। शाम को जब कैदियों में बात फैली तो हड़कंप मच गया। भागने वाले सभी कुख्यात अपराधी हैं। इसमे उत्तराखंड का एक कैदी आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।
विज्ञापन


भागने वाले कैदियों के नाम हैं 1, योगेश पुत्र शंकर लाल गांव हलपुरा मटसेना फिरोजाबाद। 2, सुनील पुत्र करोड़ी निवासी अटरिया थाना आटा जालौन, 3, डॉक्टर राजेंद्र पुत्र जयमन आजीवन कारावास की सजा निवासी अल्मोड़ा उत्तराखंड। 4, मुसाद पुत्र शाहदीन शार्प शूटर शामली। सरिया के सहारे करीब तीन बजे भागे। जेल प्रशासन ने नहीं हुई जानकारी। शाम को मचा हड़कंप।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें