फर्रुखाबाद जिले में खेत में होली रखने का विरोध करने पर महिला के घर में घुसकर चौकी इंचार्ज व गांव के तीन दबंगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने यह आरोप लगाकर बुधवार को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया।
एसपी ने पूरे प्रकरण में फतेहगढ़ कोतवाल को मौके पर जाकर जांच करने के आदेश दिए हैं। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला बुधवार को एसपी डॉ. अनिल मिश्रा के सामने पेश हुई। महिला ने बताया कि 2 मार्च को चौकी इंचार्ज सरह व गांव के तीन दबंगों ने उसके खेत में होली रख दी।