फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: विदेशी महिला ने गिफ्ट के नाम पर 25 हजार ठगे, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

Mon, 14 Jun 2021 12:55 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

फेसबुक पर विदेशी महिला से दोस्ती होने के बाद युवती ने गिफ्ट भेजने के नाम पर 25 हजार रुपये ठग लिए। ठगी का पता चलने पर अर्जुन ने थाने में विमल कुमार मोसवाल के नाम पर आईटी एक्ट में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नौबस्ता निवासी अर्जुन द्विवेदी से विदेशी युवती ने गिफ्ट भेजने के नाम पर 25 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने बैंक खाते के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। अर्जुन के अनुसार फेसबुक पर उसकी यूके की सिडा डार्सी नामक महिला से दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन


दोनों ने व्हॉट्सएप नंबर शेयर किए थे। कुछ दिन पहले महिला ने गिफ्ट भेजने की बात कही। एक जून को अर्जुन के पास दिल्ली से किसी मोनिका नाम की युवती का कॉल आया। मोनिका ने बताया कि यूके से एक पार्सल आया है, जिसमें 100 ग्राम सोना है। इसे लेने के लिए 25800 रुपये कस्टम ड्यूटी चुकानी होगी।

अर्जुन ने महिला के बताए आईडीएफसी बैंक खाते (विमल कुमार मोसवाल के नाम से है खाता) में पैसे ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद मोनिका ने फिर से फोन कर पार्सल में 55 हजार पाउंड पकड़े जाने की बात बता कर कार्रवाई से बचने के लिए 70 हजार रुपये और मांगे। ठगी का पता चलने पर अर्जुन ने थाने में विमल कुमार मोसवाल के नाम पर आईटी एक्ट में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें