फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस में माइक बंद करने से भड़की आक्रोश की ज्वाला, बस फूंकी, लगाया जाम

Mon, 12 Dec 2016 11:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान लोगों ने जताया आक्रोश
विज्ञापन
जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान औरैया और कन्नौज में हिंसा भड़क गई। दोनों ही घटनाओं में पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए मामले को शांत करा दिया। 
विज्ञापन

औरैया में जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान माइक बंद करने को लेकर लोगों में आक्रोश की ज्वाला भड़क उठी। इस दौरान लोगों ने हाइवे जाम कर दिया और बस फूंक दी। पुलिस अधीक्षक द्वारा माइक बंद कराया गया था जिसके बाद लोगों ने इसका विरोध किया और हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर भारी फोर्स तैनात किया गया है। 
विज्ञापन

जुलूस के दौरान दो पक्षों में पथराव, 10 घायल
कन्नौज ठठिया थाना क्षेत्र के गांव गुरौली में जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान बाइक टकरा जाने से दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों व पत्थरों से प्रहार किए। इससे 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने लाठियां पटककर लोगों को खदेड़ा। बाद में घायल हुए एक पक्ष के कमरूल खां, नजरू ल, सूफियान पुत्रगण अजमल व दूसरे पक्ष के साकिर हुसैन पुत्र फैजुल्ला खान, जुबैर पुत्र शाहिद, फैसल पुत्र जगन्ने, नुसलजम पुत्र फारुख खां, हासिम पुत्र नुसलजम, बिलकिशन व अतीक पुत्रगण रफीक घायल हो गए। इन घायलों को जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में ठठिया थानाध्यक्ष अजय राज वर्मा का कहना है कि अभी उन्हे घटना के संबंध में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। जैसे ही तहरीर मिलती है। रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें