फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवती की हत्या कर शव जलाया, दुष्कर्म की आशंका, ग्रामीणों ने बताई ये बात

Thu, 11 Mar 2021 01:29 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कंसपुर गांव के सामने गुरुवार सुबह युवती का शव सुलगता देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कपड़ा डालकर आग बुझाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास गांव के लोगों और पड़ोसी जनपदों में युवती का फोटो भेजकर शव की शिनाख्त का प्रयास शुरू किया है। कल्यानपुर थाना अंतर्गत मुरादीपुर बिंदकी मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग से पहले कंसपुर गांव है। इसी गांव के पास पीएनसी कंपनी का प्लांट लगा हुआ है। पुलिस की पूछताछ में प्लांट कर्मियों ने बताया रात करीब ढाई बजे एक बोलेरो आई थी।

बोलेरो कुछ मिनट ही रुकी। उसके बाद लौट गई। ग्रामीणों ने कयास लगाए कि बोलेरो सवार इस मार्ग से अपरिचित थे, तभी वह जल्दबाजी में रोड किनारे ही शव छोड़कर भाग गए। आशंका जताई कि हत्यारों ने अगवा युवती के साथ दुष्कर्म किया होगा। हत्या के बाद पहचान को खत्म करने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगाई है।
विज्ञापन


युवती के सुलगते शरीर से पेट्रोल की दुर्गंध आ रही थी। चेहरा और बाल काफी हद तक सुरक्षित हैं। जिससे पहचान हो सकती है। पुलिस ने युवती की उम्र 18 से 20 साल के बीच होने का अंदाजा लगाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने में जुटी है। थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया वारदात की जांच की जा रही है। शिनाख्त होने पर सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। दुष्कर्म की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें