फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में वारदात: टैक्सी चालक को मारी गोली, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, जांच शुरू

Thu, 11 Mar 2021 12:14 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में बुधवार रात को एक वारदात हो गई। शास्त्री नगर में रोडरेज को लेकर बुधवार को टैक्सी चालक को गोली मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


शास्त्री नगर के ब्लॉक निवासी धीरज कुमार टैक्सी चालक है। आरोप है कि काजीपुर निवासी अनिल अपने तीन साथियों के साथ वैगनआर गाड़ी में जा रहे थे। शास्त्री नगर में कुटी चौराहे के पास धीरज की गाड़ी में अनिल ने साइड मार दी। रोडरेज की घटना को लेकर धीरज और अनिल में कहासुनी हो गई है। अनिल के साथ गाड़ी में शेर सिंह राठी, तरुण और हिमांशु भी सवार थे। 

इस दौरान अनिल ने धीरज को गोली मार दी। गोली धीरज के कंधे पर लगी है। इस घटना की जानकारी लगते इंस्पेक्टर मेडिकल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल धीरज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और हमलावरों की तलाश में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। मेडिकल पुलिस ने एक आरोपी शेर सिंह राठी निवासी दोघट बागपत को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह की पत्नी रह चुकी हैं मिस मेरठ, जानें- उनके बारे में ये बड़ी बातें
विज्ञापन


वैगनआर गाड़ी को छोड़कर भागे हमलावर
सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि धीरज पर हमला करने वाले आरोपी वेगनआर गाड़ी को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने गाड़ी को बरामद कर लिया है। फरार मुख्य आरोपी अनिल समेत उसके दो साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें