फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक इंपलाइज यूनियन के अध्यक्ष एवं मंत्री पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 22 Dec 2014 03:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के कानपुर इकाई के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला और मंत्री सुधीर सोनकर के खिलाफ एकजुट होकर हंगामा करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई संगीन धाराओं में बाबूपुरवा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


एफआईआर में 60-70 अज्ञात लोग भी शामिल हैं। एसओ अजय राज वर्मा के मुताबिक मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर की ट्रांसपोर्ट नगर ब्रांच के मैनेजर योगेश कुमार वर्मा के मुताबिक 18 दिसंबर को बैंक के उप महाप्रबंधक अच्युतानंद पांडा ब्रांच के निरीक्षण करने आए थे।

इस दौरान कर्मचारी यूनियन केअध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला और मंत्री सुधीर कुमार सोनकर ने कर्मचारियों के साथ हंगामा किया था। बैंक के पांच-छह कर्मचारियों का ट्रांसफर किए जाने से कर्मचारियों में नाराजगी थी।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने एकजुट होकर उप महाप्रबंधक का घेराव और नारेबाजी की थी। योगेश कुमार का कहना है कि बीच बचाव करने पर कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट और बदसलूकी करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।

सरकारी काम में व्यवधान डाला था। कर्मचारियों के हंगामे के चलते उप महाप्रबंधक को बैंक का निरीक्षण किए बिना की लौटना पड़ा था। उन्होंने की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बाबूपुरवा थाने में तहरीर दी है।

एसओ के मुताबिक ब्रांच मैनेजर की ओर अशोक कुमार शुक्ला, सुधीर कुमार सोनकर को नामजद करते हुए 60-70 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसी मामले में सुधीर सोनकर ने भी तहरीर दी थी। उनकी तहरीर की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें