चित्रकूट जिले में पहाड़ी थाना क्षेत्र के तौरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में एक युवक को गंभीर चोट आ गई। यूपी 112 की टीम ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पीटने वालों ने बम से उड़ाने की धमकी दी है।
तौरा निवासी राममोहन पुत्र संतोष ने बताया कि उसने कुछ दिनों पूर्व गांव में झोलाछाप डॉक्टर बनकर इलाज करने वाले कुछ लोगों की शिकायत की थी। इस पर सीएमओ कार्यालय से कार्रवाई की गई थी।