फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: बिजली बिल ठीक कराने के नाम पर ठगे 2.30 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज

Fri, 13 Dec 2019 06:31 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
महोबा जिले में विद्युत विभाग में अपनी पहुंच बताकर बिजली बिल ठीक कराने के नाम पर उपभोक्ताओं से ठगी का मामला उजागर हुआ है। आधा दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं से 2.30 लाख रुपये ऐंठने के बाद न तो बिल ठीक कराए गए और न ही पैसा वापस किया गया।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला जकरियापीर निवासी फिरोज खान पुत्र अहमद, बफाती, अफसर, लल्लन खां, जुबैदा आदि उपभोक्ताओं के बिजली बिल अधिक आने पर विभाग के कई चक्कर लगाए। इस दौरान उनकी मुलाकात शहर के मोहल्ला मलकपुरा निवासी ममता चौरसिया पत्नी राजकुमार चौरसिया से हुई।
विज्ञापन

उसने उपभोक्ताओं से किसी से 40 हजार तो किसी से 50 हजार रुपये की रकम ले ली और बिल ठीक कराकर रसीद देने की बात कही। काम न होने पर पैसे वापस करने की मांग की तो पैसे देने से साफ इंकार कर दिया। पीड़ित उपभोक्ता फिरोज खान ने बताया कि आधा दर्जन उपभोक्ताओं से 2.30 लाख रुपये की ठगी किए जाने और बिल ठीक न कराने का आरोप लगाया।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी ममता चौरसिया के खिलाफ धारा 406 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवचेना एसआई विपिन प्रकाश सिंह को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें