फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: मामूली विवाद में पिता ने बेटे को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, फिर मौके से हुआ फरार

Thu, 02 Jan 2020 05:33 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
मौके पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर में गुरुवार को एक गांव में पिता ने बेटे को ही गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बलबीरपुर गांव निवासी गुजरात के बेटे समरजीत बुआ का पुरवा में परचून की दुकान चलाता है। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 2 बजे पिता और पुत्र के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन

देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि पिता ने बेटे समरजीत को गोली मार दी। गोली लगते ही समरजीत खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। पिता गुजरात गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों ने जब तक घायल समरजीत को उठाने का प्रयास किया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पहुंची मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें