ट्रक को उन्नाव में अचलगंज के नवन्ना निवासी कमलाशंकर (26) चला रहे थे। उनके साथ गांव के ही क्लीनर अंकित उर्फ छोटू (25) भी बैठे थे। ट्रक इंदौर के पीतमपुर से मोबाइल टावर बनाने में काम आने वाले एंगल लादकर सोनौली जा रहा था।
हादसा इतना भयंकर था कि पीछे के हिस्से में लदे मोबाइल टावर लगाने के एंगल ट्रक की पूरी बॉडी को चीरकर आगे निकल आए। हादसे में चालक और खलासी ट्रक में फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को निकाला, पर तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से चालक-खलासी को बाहर निकाला। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने सूचना ट्रक पर लिखे नंबर से मालिक विनोद मिश्र को दी। इसके बाद मृतकों के परिवारीजन तक सूचना पहुंचाई गई। बुधवार देर शाम तक दोनों के परिवारीजन मोहनलालगंज पहुंचे गए थे।