यूपी के फर्रुखाबाद में एक ऐसी वारदात सामने आई जिसने बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी युवक ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। युवक अपनी 14 साल की बेटी को जान की धमकी देकर लगातार दो साल तक दुष्कर्म किया। उसने छोटी बेटी के साथ भी दुष्कर्म का प्रयास किया तो बड़ी बेटी ने विरोध किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
दोनों बालिकाएं रोती हुईं नानी के पास पहुंची और आप बीती बताई। नानी दोनों को एएसपी के पास ले गईं। एएसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने पिता और बाबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
फर्रुखाबाद शहर के मोहल्ला निवासी युवक की शादी शहर में ही करीब 16 साल पहले हुई थी। अय्याश किस्म का युवक पत्नी का उत्पीड़न करता था। इससे करीब छह साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। उसके 14 और 12 साल की दो बेटियां हैं। मां की मौत के बाद दोनों बेटियों को नानी घर लेकर चली गई थीं। करीब दो साल पहले युवक दोनों बेटियों को अपने घर ले आया। दो दिन पहले दोनों बेटियां रोती हुईं नानी के पास पहुंचीं। बड़ी बेटी ने बताया कि पिता धमकाकर दो साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है।
विरोध करने पर छोटी बहन को जान से मारने की धमकी देता है। उसने छोटी बहन के साथ भी दुष्कर्म का प्रयास किया। बड़ी बेटी ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। गुरुवार को नानी दोनों नातिनों को लेकर एएसपी के पास पहुंची और पूरी घटना बताई। एएसपी के आदेश पर शहर कोतवाल ने दोनों बालिकाओं के पिता के खिलाफ दुष्कर्म और जान की धमकी देने व बाबा के खिलाफ गाली गलौज व जान की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दुष्कर्म पीड़िता कक्षा आठ की छात्रा है।