फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कुल्हाड़ी से वार कर पिता ने बेटे को मौत के घाट उतारा, मामूली बात को लेकर हुआ था विवाद

Wed, 05 Aug 2020 02:29 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद क्षेत्रीय लोग व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा जिले में पिता-पुत्र के बीच चल रही घरेलू कलह खूनी बन गई। मारपीट के बाद पिता ने कुल्हाड़ी से युवा बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी पिता पेशे से किसान हैं। बेटा मुंबई में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। लॉकडाउन में घर आया था।
विज्ञापन


तिंदवारी थाना क्षेत्र के भैरम पुरवा (बेंदा) में बुधवार को दोपहर किसान गोपाल सिंह का बेटे अनिल सिंह उर्फ अन्नू (30) से घरेलू कलह को लेकर विवाद हो गया। दोनों में मारपीट हुई। कुछ देर बाद पुत्र अन्नू घर में कपड़े धो रहा था। इसी दौरान पिता गोपाल ने कुल्हाड़ी से उसपर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।

सिर और गर्दन में गंभीर घाव हो जाने से उसकी वहीं मौत हो गई। गांव वालों की सूचना पर इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह और बेंदा चौकी प्रभारी रोशन गुप्ता फोर्स के साथ पहुंचे और गोपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली।
विज्ञापन


बेंदा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विवेक कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्यारोपी की मां (मृतक की दादी) सोनाबाई ने अपने बेटे गोपाल सिंह के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अन्नू का एक बड़ा भाई विजय सिंह है।
विज्ञापन

वह जयपुर में प्राइवेट जॉब करता है। गोपाल सिंह की पत्नी से भी नहीं बनती थी। बताया जाता है कि कई साल पहले वह मायके चली गई, फिर नहीं लौटी। अन्नू पिता गोपाल सिंह और दादी सोनाबाई के साथ रह रहा था।

इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पिता के विरुद्ध धारा 302 की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। क्षेत्राधिकारी सदर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भी मौका मुआयना किया। फोरेंसिक टीम भी पहुंची। अन्नू के बड़े भाई विजय सिंह को सूचना दी गई है। वह जयपुर से यहां पहुंच रहा है।

ये था विवाद
अनिल सिंह उर्फ अन्नू की शादी तीन वर्ष पहले मकरी (गिरवां) गांव में हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक उसकी पत्नी अपने ससुर की आदतों से तंग आकर शादी के एक साल बाद ही मायके चली गई। पुत्रवधू ने ससुर के विरुद्ध तिंदवारी थाने में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

यह केस अभी चल रहा है। यह भी बताया जाता है कि अन्नू की पत्नी ने दो माह पहले दूसरी शादी कर ली। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में आए दिन विवाद होता रहता था। आज भी इसी को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में पिता ने अन्नू की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें