फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा ने ही मम्मी को पीटा फिर जलाया

Sun, 24 Jan 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चकेरी में पांच दिन पहले संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता की शनिवार सुबह हैलट में मौत हो गई। लड़की के पिता ने बताया कि संध्या के  मासूम बच्चे बार-बार यही दोहरा रहे हैं कि पापा ने पहले मम्मी से झगड़ा किया।
विज्ञापन


मारपीट के बाद उन्हें आग लगा दी। घटना की तहरीर मिलने के बाद चकेरी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पति का कुछ पता नहीं चल सका है

बनीपारा रूरा निवासी संध्या (24) की शादी सात साल पहले सनिगवां चकेरी के सुनील गौतम (भोला) से हुई थी। दोनों के दो बच्चे अमन (4) व अनुज (2) भी हैं। संध्या की बहन सुमन ने बताया कि सुनील के यशोदा नगर में रहने वाली एक महिला से संबंध हैं।
विज्ञापन


इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा भी हुआ करता था। सुमन का आरोप है कि सुनील ने ही संध्या को जिंदा जलाया है। यही बात संध्या के  बच्चे भी कहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें