फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिता स्थल से कौन ले गया अस्थियां

Sun, 24 Jan 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुरम निवासी डेयरी संचालक हत्याकांड में अब नया मोड़ आ गया है। परिजनों का कहना है कि चिता स्थल से कई अस्थियां गायब हैं। संचालक राजाराम के पुत्र प्रभात ने शनिवार को बताया कि अंतिम संस्कार के बाद उनके पिता की कुछ अस्थियां गायब कर दी गई हैं।
विज्ञापन


प्रभात का कहना है कि किसी व्यक्ति ने उन्हें बताया कि काले कपडे़ पहने एक व्यक्ति को शनिवार सुबह अस्थियां उठाते हुए देखा था। प्रभात ने संभावना जताई कि किसी ने तंत्र विद्या के लिए अस्थियां उठाई हैं। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार रात टीपी नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरम में डेयरी संचालक राजाराम (70) की गर्दन में लोहे की राड से वार कर हत्या कर दी गई थी।

नौकर का नहीं है मोबाइल
हत्या के मामले में मौके से खून से सनी एक रोड और एक मोबाइल फोन मिला था। राजाराम के बेटे ने मोबाइल फोन को अपने नौकर का बताया था। नौकर मौके से गायब था।

परिजनों ने नौकर पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। टीपी नगर पुलिस ने घटना की जांच शुरू की तो पता चला कि मौके से मिला मोबाइल नौकर का नहीं है।
विज्ञापन


एसओ टीपी नगर प्रशांत कपिल ने बताया कि जांच पड़ताल में यह बात साफ हो गई है कि मौके से मिला मोबाइल नौकर का नहीं है, उसमें दर्ज नंबरों से पुलिस इसके मालिक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। कुछ जानकारियां मिली हैं उसके आधार पर काम किया जा रहा है। पुलिस कुछ मोबाइल नंबरों के जरिए आरोपी नौकर को ट्रेस करने में जुटी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें