Fatehpur News: मलवां थाना क्षेत्र में भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने आ रही महिला की हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
फतेहपुर जिले में भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने भाई के घर आ रही महिला की हाईवे पार करते समय वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा मलवां थाना क्षेत्र के कोराई मोड़ के सामने हुआ। माया देवी (35) बुधवार को ससुराल से अपने भाई बलराम रैदास के घर कोराई आ रही थी।
विज्ञापन
कोराई मोड़ के सामने हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से उन्हें अल्लीपुर स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई।