फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: स्टेट हाईवे किनारे नाली में मिला अज्ञात शव, सिर और पीठ पर चोट के मिले निशान, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 11 Nov 2026 10:22 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: बकेवर क्षेत्र स्थित हरदासपुर गांव के पास बुधवार सुबह स्टेट हाईवे किनारे नाली में करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर व पीठ पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में हरदासपुर गांव के पास बुधवार सुबह स्टेट हाईवे किनारे नाली में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाली से निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। उसके सिर और पीठ पर चोट के निशान हैं। उसने काले रंग का लोअर और महरून रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। पुलिस आसपास के गांवों में उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें