फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, ननिहाल से लौट रहे युवक की मौत, पत्नी और सास चुटहिल

Wed, 28 Oct 2026 12:50 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर पपड़ी गांव के पास बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी और सास भी चोटिल हो गईं। युवक अपनी ननिहाल से पत्नी और सास को लेकर बाइक से लौट रहा था। कुछ महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर पपड़ी गांव के पास बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गौरव सक्सेना (19) की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसकी पत्नी काजल और सास अर्चना देवी बाल-बाल बच गईं। गौरव को सीएचसी कायमगंज ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन



विज्ञापन



एटा जनपद के धुमरी थाना क्षेत्र के रूपधनी गांव निवासी गौरव अपनी पत्नी और सास के साथ गांव रमापुर जसु ननिहाल से लौट रहा था। गौरव अपने गांव के चौराहे पर चाट-पकौड़े का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी करीब पांच-छह महीने पहले ही हुई थी। सीएचसी में गौरव की मौत से पत्नी और सासु बुरी तरह बिलख रहीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें