Farrukhabad News: मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र स्थित मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव मोर्चरी में रखवा कर पुलिस को सूचना दी गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
फर्रुखाबाद जिले में मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के बघार स्थित मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस के प्रथम सेमेस्टर के छात्र आगरा के उखरा मार्ग राजपुर चुंगी स्थिति गुरुगोविंद नगर निवासी श्यामपाल सिंह के पुत्र हरिओम सिंह (25) ने कॉलेज स्थित पुरुष छात्रावास के कमरा नंबर 304 में शनिवार दोपहर में फंदा लगा लिया।
छात्रावास के अन्य छात्रों ने उसे लटका देखा, तो आनन-फानन उतारा। दोस्त शौर्य दीक्षित और वार्डन हरगोविंद पाराशर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद हरिओम सिंह को मृत घोषित कर दिया। शव मोर्चरी में रखवा कर पुलिस को सूचना दी गई है। बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों को सूचना दे दी गई है। छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसके बारे में कोई भी बोलने को तैयार नहीं है।