फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: तीन तलाक देकर पत्नी व पुत्री को घर से निकाला, पति ने दूसरा निकाह किया

Sun, 12 Sep 2021 09:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

पति ने शनिवार को तलाक देकर दूसरा निकाह कर लिया है। उसके व उसकी पुत्री के पास खाने के लिए कुछ नहीं है। गांव में ही अपने मायके चली गई है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज में महिला को मारपीट कर तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया गया। महिला ने थाने पहुंचकर पति सहित छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें पति पर दूसरा निकाह करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला भीखा निवासी खुर्शीदा बेगम का निकाह 25 वर्ष पूर्व हुआ था। उसके एक 22 वर्षीय पुत्री है। शनिवार को उसके पति ने खुर्शीदा के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद तीन तलाक कहकर उसे व उसकी पुत्री को घर से निकाल दिया।

रविवार शाम खुर्शीदा ने थाने पहुंचकर पति, सास, देवर व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें कहा कि 20 वर्ष से ससुरालीजन उसका व पुत्री का उत्पीड़न कर रहे हैं। आए दिन गालीगलौज व मारपीट भी करते हैं।
विज्ञापन


पति ने शनिवार को तलाक देकर दूसरा निकाह कर लिया है। उसके व उसकी पुत्री के पास खाने के लिए कुछ नहीं है। गांव में ही अपने मायके चली गई है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें