बिलखते परिजन व घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में सोमवार देर रात हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां खेत में सब्जी की फसल की रखवाली कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
यह घटना सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर की है। यहां खेत में सो रहे किसान रामसहाय (35) पुत्र जुगल को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। आज सुबह खेत में किसान का रक्तरंजित शव देख परिजन बदहवाश हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सफीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।
एसपी एमपी वर्मा, एएसपी वीके पांडेय भी मौके पर पहुंचे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक किसान पर भी कोतवाली में कई मुकदमें दर्ज हैं।