फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: अंधविश्वास व तंत्र मंत्र में किसान की हत्या, शव मिट्टी में दबाया

Tue, 14 Apr 2020 03:47 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
उन्नाव जिले में अंधविश्वास में 55 वर्षीय किसान को उसके घर से ले जाकर दोस्त ने दो अन्य साथियों की मदद से उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में दबा दिया। पिता के देर शाम तक घर न आने पर बेटी ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के दोस्त को हिरासत में ले लिया है। आरोपी दोस्त ने अपने दो अन्य साथियों के नाम भी पुलिस को बताए। जिस पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया की मृतक जिस जाति का था, उसकी हत्या कर देने से आरोपियों को अधिक धन मिलने का आभास था। इसी अंधविश्वास में हत्या कर दी।
 
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मंगतखेड़ा गांव निवासी 55 वर्षीय किसान सहदेव साहू 12 अप्रैल को दोपहर 3 बजे इसी कोतवाली क्षेत्र के जगेथा गांव निवासी उमाशंकर के साथ निकला था। उसके देर शाम तक घर न लौटने पर बेटी रागिनी ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने लापता सहदेव के दोस्त उमाशंकर को हिरासत में लिया तो उसने अपने दो अन्य साथियों की मदद से अंधविश्वास में सहदेव की हत्या की बात स्वीकार कर ली। बताया कि सहदेव जिस जाति का था, हत्या करने से धन मिलने के अंधविश्वास पर पहले गला घोटा फिर कुल्हाड़ी से सिर में वारकर उसे मार डाला और गांव निवासी ललित के खेत में शव को मिट्टी में दबा दिया।

उमाशंकर की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल केएन पांडेय ने बताया कि मृतक की बेटी रागिनी की तहरीर पर आरोपी उमाशंकर,  मंगतखेड़ा निवासी मुन्नी रावत समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें