फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, पीट-पीटकर किसान की बेरहमी से हत्या 

Thu, 08 Nov 2018 12:39 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस छानबीन कर रही है
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद घर लौट रहे किसान की लाठी व पत्थर से हत्या कर दी गयी। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस छानबीन कर रही है। चक बिसौली निवासी चित्तन लोधी 40 किसान थे। परिजनों ने बताया कि पड़ोसी जबर सिंह से इनका खेत की मेड को लेकर पुराना विवाद था। चित्तन के खेत की तरफ मेड बढ़ा कर बना दी गयी थी। कुछ दिन पहले इस पर विवाद भी हुआ था। 
विज्ञापन


दीपावली के पर्व पर दोनों पक्ष के लोग शराब पी रहे थे। मेड को लेकर वहीं कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर चित्तन घर लौटने लगे। परिवार का आरोप है तभी घर के पास घेर कर चित्तन की हत्या कर दी गयी। सूचना पाते 100 नंबर मौके पर पहुंची, आरोपी भाग चुके थे। परिवार ने जबर सिंह, ननकू, राजू, चुंबुद्धा को नामजद किया गया है। आबूनगर चौकी इंचार्ज कालिका प्रताप सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में डॉक्टर्स ने चित्तन को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को रखवा दिया गया है। पुराने मेड विवाद की बात अभी सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें