तीन गांववालों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया
खेत में काम कर रहे किसान की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस ने मृतक किसान की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीन गांववालों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है।
सौरिख के नगला हंसे गांव निवासी संतोष (42) पुत्र बाबूराम अपने खेत पर गेहूं की फसल में पानी लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आये कुछ बदमाशों ने गला रेतकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। देर रात संतोष की खून से लथपथ लाश देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस को बुलाया गया। फिलहाल लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।