फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात डकैत बबुली कोल और पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग

Wed, 24 May 2017 08:27 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस और डाकू बबुली कोल गैंग की मुठभेड़ जारी
विज्ञापन
सात लाख के इनामी डाकू बबुली कोल और पुलिस की मुठभेड़ आज मंगलवार सुबह से दोपहर तक जारी रही। चित्रकूट के टिकरिया रेलवे स्टेशन के पास दोनों तरफ से चल रही ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत व्याप्त है। डीआईजी के नर्देश पर कई थानों की फोर्स मौके पर भेज दी गई है।
विज्ञापन


यूपी के चित्रकूट मारकुंडी टिकरिया रेलवे स्टेशन के पास डाकुओं ने यात्रियों के साथ लूटपाट शुरू कर दी थी। इसी दौरान किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची फोर्स ने डाकुओं को घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में डाकुओं ने भी पुलिस पर फायर कर दिए और रेलवे स्टेशन परिसर के पास बने महुआ के पेड़ों के पास जाकर छुप गए। पेड़ों की आड़ लेकर डाकू लगातार फायरिंग करते जा रहे हैं। अगर ये डाकू जंगल की ओर नहीं भागते तो पुलिस द्वारा या तो मारे जाएं या गिरफ्तार हो जाएंगे।   

सादी वर्दी में मौजूद थे पुलिसकर्मी

डाकू बबुली कोल की दहशत
चित्रकूट के टिकरिया रेलवे स्टेशन में डकैत बबुली कोल का आतंक पिछले कई महीनों से व्याप्त है। पुलिस के जवान सादी वर्दी में बबुली कोल को पकड़ने के लिए फोर्स के साथ मौजूद थे। तभी बबुली कोल के लोगों ने स्टेशन के पास यात्रियों के साथ लूटपाट शुरू कर दी। डाकुओं के गैंग ने चार गाड़ियों में तोड़फोड़ की और हवाई फायरिंग करते हुए भागने लगे। तभी पुलिस ने डाकुओं के गैंग को घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है।    
विज्ञापन

महुआ के पेड़ों की आड़ में फायरिंग

डेमो पिक
डाकू महुआ के पेड़ों की आड़ लिए फायरिंग कर रहे हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए पहुंच चुकी है। सूत्रों की मानें तो इस समय तेंदू पत्ता की तुड़ाई चल रही है। जिस कारण दस्यु बबुली गैंग द्वारा ठेकेदारों से उगाही चल रही है। अभी 16 मई को ही बबुली कोल गैंग ने चित्रकूट में एक शादी समारोह के दौरान कहर बरपाया था।  मानिकपुर के लक्ष्मणपुर गांव में देर रात असलहों से लैस बबुली कोल गैंग के डकैतों ने जनवासे की घेराबंदी कर 30 बारातियों को असलहों की बटों, लात-घूंसों व लाठियों से अधमरा कर दिया था। डकैत आधा दर्जन से अधिक मोबाइल और बारातियों के पास मौजूद लगभग एक लाख रुपये भी लूटकर जंगल की ओर भाग गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें