फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक युग में ‘बीहड़ों का गब्बर’ बना ये डकैत, एनकाउंटर में 25,000 के इनामी शार्पशूटर को लगी गोली

Sat, 03 Feb 2018 04:27 PM IST
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
1 of 11
एनकाउंटर से हर बार बच निकला बबुली कोल

उत्तर प्रदेश के कुख्यात डकैत बबुली कोल और पुलिस के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई लेकिन शातिर बबुली इस बार भी बच निकला। बबुली कोल 5.30 लाख का इनामी डकैत है जो पिछले 5 सालों से यूपी और एमपी की पुलिस की नाक में दम किए हुए हैं। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बबुली कोल गैंग के शार्प शूटर 25,000 के इनामी डाकू जियालाल कोल को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक राइफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। मारकुंडी जंगल के पास अमरावती आश्रम के पीछे डाकू बबली कोल गैंग और पुलिस की मुठभेड़ शनिवार सुबह से शुरू हो गई थी। जो करीब 10 घंटे तक चली। इस दौरान पुलिस ने गैंग के शार्प शूटर को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन गिरोह का सरगना भागने में सफल हो गया। 

विज्ञापन

ज्वाइंट आपरेशन में सीमा विवाद का कोई मुद्दा नहीं

2 of 11
बबुली कोल और पुलिस के बीच मुठभेड़

बबुली कोल गैंग को पकड़ने के लिए पुलिस ने अपना जाल मुनका जंगल के चारों ओर फैला दिया है। इस बार डकैतों के पकड़े जाने की पूरी संभावना जताई जा रही है। इससे पहले भी पुलिस ने बबुली कोल को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया था। जो फेल साबित हुआ पिछली मुठभेड़ में एक दरोगा डकैतों की गोली से शहीद हो गया था। यूपी व एमपी में आतंक का पर्याय बने पांच लाख के इनामी डकैत बबुली कोल को नेस्तनाबूद करने के लिए चित्रकूट व सतना पुलिस ने हाथ मिला लिया था। दो प्रदेश की पुलिस ने निर्णय लिया था कि ज्वाइंट आपरेशन में सीमा विवाद का कोई मुद्दा नहीं रहेगा। डकैतों को मारने के लिए दोनों जिलों की पुलिस किसी भी सीमा में प्रवेश कर सकती है।

 

विज्ञापन

खूंखार डकैतों का काम करने का तरीका बिल्कुल बदल चुका

3 of 11
बबुली कोल
हाईटेक युग में बीहड़ों का स्वरूप भले ही न बदला हो लेकिन बीहड़ों में रहने वाले खूंखार डकैतों का काम करने का तरीका बिल्कुल बदल चुका है। ये अब पहले से भी ज्यादा खतरनाक होते जा रहे हैं। नये जमाने की टेक्नलॉजी के साथ हाईटेक हथियार रखने वाला यूपी का सबसे बड़ा ‘गब्बर’ इस समय पुलिस के लिए ‘बिग चैलेन्ज’ बन चुका है।STF के एनकाउंटर से हर बार बच निकलने वाला ये डकैत इतना शातिर है कि इसके नाम से ही पूरा बुंदेलखंड थर्राता है। कहते हैं इसकी बीहड़ों में खूब चलती है। बीहड़ों में एक डकैत मरता है तो दूसरा उसका स्थान ले लेता है. कभी ददुआ, तो कभी ठोकिया,लखड़िया और अब बबुली कोल।

 

डाकुओं के गैंग पुलिस के लिए सिर दर्द

4 of 11
पुलिस के जवान
इन डाकुओं के गैंग पुलिस के लिए सिर दर्द बने हुए हैं। पुलिस की हाईटेक हथियार लूटकर गांववालों को दहशत में रखने वाले इस इनामी डकैत बबुली को पकड़ना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। 

 

विज्ञापन

जानें, कौन है बबुली कोल

5 of 11
बबुली कोल
बबुली कोल की उम्र इस समय करीब 38 साल होगी। बबुली कोल पर इस समय साढ़े पांच लाख का इनाम है। चित्रकूट जिले के डोडा सोसाइटी क्षेत्र के के गांव कोलान टिकरिया के मजदूर रामचरन के घर में 1979 में हुआ था। बबुली गांव के ही प्राथमिक स्कूल से क्लास आठ तक की पढ़ाई की। फिर 12वीं की पढ़ाई के लिए वह बांदा चला गया। लेकिन 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद आर्थिक स्थित ठीक न होने के चलते गांव आ गया और किसानी करने लगा।

 

विज्ञापन

जेल जाने की वजह से बना डकैत

6 of 11
बबुली कोल
साल 2007 में पुलिस ने उसे ठोकिया की मदद के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और तमंचा दिखाकर जेल भेज दिया। छह माह जेल के अंदर रहने के दौरान ठोकिया के साथी लाले पटेल से इसकी मुलाकात हो गई। जेल से छूटने के बाद बबली ने लाले को छुड़ाने के लिए जाल बिछाया। जब पेशी नें लाले आया तो उसे वहां से बबली कोल फरार करा ले गया और दोनों पाठा के जंगल में कूद गए। पिछले कुछ महीनों से पुलिस इलाके की काम्बिंग कर रही थी। पुलिस का मानना है कि बारिश के दौरान डकैत जंगल से गांव की तरफ आते हैं। बारिश के बाद घने होते जंगल इनके छिपने का मुफीद इलाका होता है। तब इन्हें तलाशना बहुत मुश्किल हो जाता है।

 

विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर जेपी सिंह हुए थे शहीद

7 of 11
शहीद जेपी सिंह की फाइल फोटो
बबुली कोल गैंग की  सितंबर 2017 को पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। इस एनकाउंटर में एक डाकू पकड़ा गया तो दूसरी ओर सब इंस्पेक्टर जेपी सिंह शहीद हो गए। इससे पहले भी कई बार बाबली कोल की पुलिस से मुठभेड़ हो चुकी है, लेकिन वह हमेशा पुलिस की पकड़ से दूर ही रहा है। 

 

कभी ददुआ का चेला था फिर बलखड़िया गैंग में शामिल हुआ

8 of 11
बबुली कोल
यूपी के बुंदलेखंड में इस समय दहशत का सबसे बड़ा नाम बबुली कोल है। उसके नाम से बकायदा लेटरपैड से रंगदारी वसूली जाती है। पुलिस को बबुली कोल के कई लेटरपैड भी बरामद हुए हैं। डकैत बबुली कभी डकैत ददुआ का चेला हुआ करता था।  ददुआ की मौत के बाद वो दस्यु सरगना बलखड़िया उर्फ बाल खड़े उर्फ सुदेश पटेल के गिरोह में शामिल हुआ। एक मुठभेड़ में बलखड़िया के मरने के बाद बबली कोल  गैंग का सरदार बन गया। 

 

लेटर पैड के जरिए वसूली

9 of 11
बबुली कोल
बबुली कोल पर मारपीट, हत्या, रंगदारी, अपहरण जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। बीहड़ों में इन दिनों बबुली कोल का राज चलता है और कहा जाता है कि बुंदेलखंड के गांवों में उसकी इजाजत के बिना पत्ता भी नहीं हिलता। बुंदेलखण्ड की जमीं पर डकैतों का राज कई दशकों से रहा है. एक डकैत मरता है तो दूसरा पैदा हो जाता है. कहते हैं कि पाठा के जंगलों में रहने वाला बबुली अपने लेटर पैड से वसूली करता है. बबुली के गैंग के डकैत बुंदेलखंड के गांव-गांव जाकर बबुली का लेटर पैड व्यापारियों को बांटते हैं। 

 

गैंग का शार्पशूटर ऐसे बना सरदार 

10 of 11
बबुली कोल

बलखड़िया के मारे जाने के बाद करीब 15 डकैतों के समूह का वह सरदार बन गया। बलखड़िया गैंग में वह शार्प शूटर था। उसके आतंक का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मुखब‌िरी की सूचना पर उसने डोडा गांव के किसान को गोलियों से छलनी कर दिया था। इलाके में उसके आतंक को देखते हुए सरकार ने जल्द से जल्द पकड़ने के लिए उस पर एक साल के अंदर सात लाख तक का इनाम रख दिया।

विज्ञापन

गांववालों पर ढाता है जुल्म

11 of 11
बबुली कोल
गांववालों में दहशत फैलाने के लिए वह लगातार उन पर जुल्म ढाता रहता है। यही वजह है कि इतना इनाम होने के बाद भी कोई उसके खिलाफ नहीं जाता। 30 जून 2017 को किडनैप किए गए तीन आदमी ( एमपी के नयागांव थाना निवासी मुन्ना यादव, रामप्रसाद और पथरापाल देव के इंद्रपाल यादव ) को जिंदा जलाकर हड़कंप मचा दिया था। गांव के लोगों में इस हद तक दहशत है कि उन्होंने अपने मोबाइल तक तोड़ दिए हैं, ताकि उन पर जासूसी का आरोप न लग सके और पुलिस सर्विलांस के जरिए उन्हें परेशान न करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें