फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती के दौरान मुठभेड़, सात गिरफ्तार

Tue, 17 Mar 2015 03:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर की बंद पड़ी एक अचार फैक्ट्री में सोमवार रात डकैती डाल रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई और जवाबी फायरिंग के बाद पुलिस ने सात बदमाशों को दबोच लिया। मुठभेड़ में एसओ चौबेपुर घायल हो गए। अस्पताल में मरहम-पट्टी के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन


बदमाशों के कब्जे से चार तमंचे और जिंदा एवं खोखा कारतूस मिले हैं। पुलिस का देर रात तक फैक्ट्री में सर्च अभियान चलता रहा। पुलिस फैक्ट्री के चौकीदारों की भूमिका भी जांच कर रही है। इन्हें भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसएसपी शलभ माथुर ने गुडवर्क करने वाली चौबेपुर पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया है।

चौबेपुर और बिठूर रोड पर सुजानपुर गांव में अनुराधा फैक्ट्री है। यहां ओपीटी नाम से सब्जी मसाला और अचार बनता था लेकिन फैक्ट्री करीब दो साल से बंद है। फैक्ट्री मालिक ने यहां दो चौकीदार तैनात कर रखे हैं। सोमवार रात दोनों चौकीदार पप्पू सिंह और जय सिंह ड्यूटी पर थे।
विज्ञापन


इसी दौरान सात से ज्यादा बदमाशों ने धावा बोल दिया। चौकीदारों को बंधक बनाकर लूटपाट शुरू कर दी। पप्पू सिंह ने मौका पाकर 100 नंबर डॉयल कर दिया।  थोड़ी ही देर में चौबेपुर एसओ नीरज यादव दलबल के साथ वहां पहुंच गए। पुलिस ने फैक्ट्री में दाखिल होने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। एसओ ने खिड़की के रास्ते फैक्ट्री के भीतर घुसने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने उन पर फायर झोंक दिया। एसओ पीछे हटे तो उनका सिर दीवार से टकरा कर फट गया। इसी दौरान एसएसपी के निर्देश पर बिल्हौर और कल्याणपुर सर्किल का फोर्स भी पहुंच गया।

फोर्स ने चारों तरफ से फैक्ट्री को घेर लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच कई राउंड गोलियां चलीं। इसके बाद पुलिस ने फैक्ट्री में घुसकर सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।  एसएसपी, एसपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी, सीओ कल्याणपुर अखिलेश सिंह भी चौबेपुर थाने  पहुंचे और बदमाशों व चौकीदारों से पूछताछ की। 

पकड़े गए बदमाश सचेंडी के विपिन, तन्नू और सचिन सगे भाई हैं जो इस समय मछरिया में रह रहे हैं। बिधनू का अमित, बिठूर का प्रदीप, मूसानगर का सुनील, भोगनीपुर का कल्लू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें