फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डकैतों की दहशत' बरकरार, जंगल में मिली किडनैप हुए मजदूर की अधजली लाश

Mon, 18 Dec 2017 03:01 PM IST
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
जंगल से मिला मृतक मजदूर का पैनकार्ड
बुंदेलखंड में डकैतों की दहशत खत्म होने की नाम नहीं ले रही है। जेल के अंदर से ही इनामी डाकू अपने नाम के खौफ से गांववालों को डराने में कामयाब होते जा रहे हैं। हाल ही में चित्रकूट में जो हुआ उससे आसपास के तमाम जिलों में भय का माहौल व्याप्त हो चुका है। 20 दिन पहले इनामी डाकू रजुआ और महेंद्र पासी द्वारा किडनैप किए गए एक मजदूर की अधजली लाश सोमवार सुबह जंगल से मिली। दो दिन पहले भी इन्हीं डकैतों ने  अन्य मजदूरों को   
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मृतक मजदूर के परिजन
चित्रकूट के नामी डकैत गोप्पा गैंग के बचे इनामी सदस्यों की इस वारदात के बाद सरैंया क्षेत्र में भय का माहौल है और करोड़ों रुपये की लागत से बन रहा विद्युत प्लांट का काम भी बंद है। पुलिस टीमों ने लगातार कांबिंग कर अपहृत को छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी।  28/29 नवंबर की रात को इनामी डाकू रजुआ व महेंद्र पासी आदि ने सरैया के पास निर्माणाधीन विद्युत प्लांट में मजदूरों के कैंप में धावा बोलकर एक मजदूर मोहन का अपहरण कर लिया था। बदले में ठेकेदार से छह लाख की फिरौती जंगल में पहुंचाने की धमकी दी थी। इसके बाद से पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दो दिन तक जंगलों में कांबिंग की थी।
 
विज्ञापन

3 of 4
बुंदेलखंड में डकैतों का आतंक
शनिवार को डकैतों ने फिर किया 2 सगे भाइयों को अगवा
डकैतों ने शनिवार को चित्रकूट जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के हरदौली गांव से शनिवार रात खेतों की सिंचाई कर रहे दो चचेरे भाइयों को अगवा कर लिया। इन्हीं के मोबाइल फोन से परिजनों से बात कर 11 लाख की फिरौती मांगी। सूचना मिलते ही सतना जिले के अपर एसपी फोर्स लेकर आसपास के जंगलों में कांबिंग कर रहे हैं। पुलिस को संदेह है कि वारदात में रजुआ गैंग का हाथ हो सकता है। रजुआ, डाकू गोप्पा का साथी रहा है। गोप्पा के जेल जाने के बाद उसने अपना गिरोह बना लिया है। 
विज्ञापन

4 of 4
डकैतों को पकड़ने के लिए जंगल में पुलिस की कॉम्बिंग
चित्रकूट जिले के मानिकपुर की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गांव हरदौली में शनिवार रात आधा दर्जन डकैत पहुंचे। यहां सिंचाई करा रहे गांव के चचेरे भाई तरेश पटेल व सुरेश पटेल को असलहों के बल पर अगवा कर लिया। इसके बाद उनके ही मोबाइल से 11 लाख रुपये की फिरौती मांगी। परिजनों के मुताबिक डकैतों ने रुपया तैयार रखने को कहा। रुपया कब, कहां पहुंचाना है, इसकी सूचना बाद में देने की बात कही। डकैतों का फोन आते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पनवार थाना प्रभारी आरएल चौधरी ने बताया कि अपहरण में डाकू रजुआ गैंग का हाथ हो सकता है। उन्होंने अपहृत चचेेरे भाइयों के परिजनों को भरोसा दिया कि जल्द ही दोनों को रिहा करा लिया जाएगा। इसके बाद अपर एसपी सतना शिवकुमार सिंह ने फोर्स लेकर पनवार व उससे जुडे़ जंगल डभौरा व मानिकपुर की सीमा क्षेत्र में डकैतों की तलाश शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की मदद ली जा रही है। अपहृत भाइयों को सकुशल छुडाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें