एक तरफ 16 दिसंबर को जहां राजधानी में लोग निर्भया की बरसी पर उसे याद कर रहें थे, वही शालीमार बाग में एक 16 साल की किशोरी के साथ तीन बदमाश दरिंदगी कर रहे थे। अपने दोस्त के साथ पार्क में बैठी किशोरी के साथ बदमाशों ने बदतमीजी की और जब दोस्त ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
2 of 6
गैंगरेप
- फोटो : सांकेतिक चित्र
बाद में बदमाशों ने दोस्त के सामने ही किशोरी के साथ गैंग रेप किया और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मारपीट, गैंग रेप और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है।
विज्ञापन
3 of 6
demo pic
जानकारी के मुताबिक 16 साल की किशोरी शनिवार शाम अपने दोस्त के साथ बैरी वाला पार्क में बैठकर बातचीत कर रही थी। इसी बीच तीन युवक वहां पहुंच गये और किशोरी के साथ बदसलूकी करने लगे।
4 of 6
गैंगरेप
- फोटो : डेमो फोटो
किशोरी के दोस्त ने इसका विरोध किया। युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। किशोरी अपने दोस्त को बचाने के लिए आयी, बदमाशों ने उसके साथ भी हाथापाई की और उनका मोबाइल फोन छीन लिया। उसके बाद बदमाश किशोरी को उसके दोस्त से कुछ दूर ले जाकर उसके साथ गैंग रेप किया।
विज्ञापन
5 of 6
rape attempt
भागने से पहले बदमाशों ने शिकायत करने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने लोगों की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया। किशोरी के दोस्त के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस का कहना है कि किशोरी कोठी में नौकरानी का काम करती है और घटना के समय अपने दोस्त के साथ पार्क में बैठी थी। पुलिस पीड़ितों के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।