यूपी में महोबा जिले के कनकुआ में थाना महोबकंठ के ग्राम परापांतर में पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने के बाद आपा खो बैठे पति ने अपने दो बच्चों को पहाड़ी पर ले जाकर उनकी गला घोंट कर हत्या कर दी।
ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बच्चों की मौत के बाद मां का रो रोकर बुरा हाल है। ग्राम परापांतर निवासी हरनारायण की पत्नी शनिवार को खेत में तिल की फसल काट रही थी।
तभी उसका पति शराब पीकर आ गया और घर चलने के लिए कहने लगा। पत्नी ने फसल कट जाने के बाद आने की बात कही। इसी बात को लेकर पति आगबबूला हो गया और दोनों के बीच झगड़ा होने लगा।