फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज से नहीं भरा पेट तो जहर देकर मार डाला

Fri, 04 Nov 2016 10:29 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर देहात के बिल्हौर थाना निवासी एक भाई ने बहन के ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में संजय कुमार पुत्र राम सिंह निवासी बिल्हौर, कानपुर देहात ने बताया कि बहन संतोषी देवी की शादी वर्ष 2013 में सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी धीरेंद्र कुमार पुत्र मोहब्बत सिंह के साथ की थी। शादी में छह लाख रुपये नगद, सोने की चेन, सोने की अंगूठी, बाइक, डबल बैड, सोफा, अलमारी, एलसीडी, एक फ्रिज, बक्सा, सिलाई मशीन, गैस सिलेंडर व चूल्हा, पंखा, वाशिंग मशीन, गद्दा-रजाई, एक भैंस (कीमत 80 हजार रुपये) सहित तीन लाख अस्सी हजार रुपये कीमत का सामान दिया था।

शादी के बाद  बहन ने पहली बार घर आने पर पति, सास, ससुर व ननद के अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने की जानकारी दी। उस दौरान  बहन के ससुरालीजनों से वार्ता के बाद मामला शांत हो गया। कुछ दिनों के बाद फिर से  प्रताड़ित किया जाने लगा। बहन ने पति की नौकरी के लिए  पांच लाख रुपये की डिमांड करने की बात बताई। आर्थिक तंगी से वह मांग पूरी नहीं कर सके। इससे ससुरालीजनों ने मारपीट कर बहन का पैर तोड़ दिया था। कानपुर में उसका उपचार कराया गया था।
विज्ञापन


भाई संजय ने बताया कि शादी के तीन साल दस माह हुए हैं। दो नवंबर की दोपहर लगभग दो बजे बहनोई धीरेंद्र ने फोन पर बताया कि उसकी बहन ने कुछ खा लिया है। उसका हैलट में उपचार चल रहा है। हालत नाजुक है। बहनोई से बहन से फोन पर ही बात कराने के लिए कहा। बहन ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पति सहित अन्य ससुरालीजनों पर पानी में कुछ मिलाकर पिलाने की बात बताई। बाद में वह चुप हो गई। हैलट पहुंचने पर बहन संतोषी मृत मिली। पीड़ित ने इस मामले में पति धीरेंद्र कुमार, सास कमला देवी, ससुर मोहब्बत सिंह, ननद रागिनी व साधना पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इस आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें