यूपी के कानपुर में शनिवार को लुटेरों ने डॉक्टर की पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट की। यही नहीं लुटेरों ने महिला को बुरी तरह पीटा और लाखों के जेवर व नकदी पार कर दी। घटना की जनकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
यह घटना नवाबगंज थानाक्षेत्र के विष्णुपुरी इलाके की है। लूट के वक्त डॉक्टर की पत्नी घर पर अकेले थी। डॉक्टर अनुराग मित्तल की कुछ सालों पहले हत्या कर दी गई थी। लुटेरे घर में खड़ी कार लेकर फरार हो गए।