फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों की मां तक पहुंची पुलिस, बेटों की तलाश में दबिश

Sat, 22 Jun 2019 01:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

डॉलर बेचने के नाम पर कैंटीन संचालक दीवान बोहरा से दो लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ठगों की मां तक पहुंच गई है। बेटों की तलाश में देर रात तक दबिश चलती रही। सीसीटीवी फुटेज और काल डिटेल के आधार पर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। बोहरा से ठगी गई रकम एक वकील की बताई गई है। पुलिस शुक्रवार तक इस गिरोह का विधिवत खुलासा कर सकती है।

विज्ञापन


बसंत विहार क्षेत्र में बुधवार सुबह दो युवकों ने सस्ते में डॉलर बेचने के नाम पर कैंटीन संचालक दीवान बोहरा से दो लाख रुपये ठग लिए थे। आरोपी कई दिन से बोहरा के संपर्क में थे। बोहरा ने कमीशन के लालच में अपने परिचित एक वकील से दो लाख रुपये डॉलर में निवेश करने को लिए थे। हालांकि पहले ठगी की घटना को लूट साबित करने का भरसक प्रयास किया था। रकम वकील की होने के कारण इस मामले में दिन भर गहमागहमी चलती रही। शाम को मुकदमा दर्ज हो सका। रात में पीड़ित बोहरा ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया, जिससे यह मामला गरमा गया था।

एसपी सिटी ने बुधवार देर रात तक बसंत विहार, कैंट और एसओजी टीम के साथ ठगी को लेकर गहन मंत्रणा की थी। सीसीटीवी फुटेज और काल डिटेल के आधार पर आरोपियाें की धरपकड़ के लिए टीम गठित की थी। जांच पड़ताल में पता चला था कि इन ठगों के साथ एक महिला भी शामिल है, जो खुद को इनकी मां बता रही है। बृहस्पतिवार को दिनभर की भागदौड़ के बाद पुलिस देर शाम तक आरोपियों की मां तक पहुंच गई है। महिला से बातचीत में मिले सुराग के आधार पर देर रात तक पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में लगी थी।
विज्ञापन


सस्ते डॉलर बेचने के नाम पर ठगी करने के मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिल गए हैं। आरोपियों की धरपकड़ को कार्रवाई चल रही है। उम्मीद है कि जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
- श्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक नगर

दिल्ली से जुड़ा है गैंग
डॉलर के नाम पर ठगी करने वाला गैंग दिल्ली से जुड़ा है, जो कई दिन से देहरादून में सक्रिय था। इन लोगाें ने दीवान बोहरा समेत कई लोगों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास किया था, जिनमें से बोहरा उनका शिकार हो गए। पुलिस को जांच पड़ताल में गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिली है, जिनके खिलाफ भी साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें