फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IS के 36 आतंकियों को एक साथ फांसी पर लटकाएगा इराक

Wed, 17 Aug 2016 05:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
2014 में इराकी सैनिकों के नर संहार के मामले में आईएस के 36 आतंकियों को एक सा‌थ फांसी पर लटकाया जाएगा। कुछ दिन पहले इराक के सैनिकों को एक कब्रगाह हाथ लगी है जिसमें सैकड़ों सैनिकों के शवों के अवशेष और कंकाल मिले हैं जो इराकी सैनिकों कें बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ महीने पहले इराकी सेना ने आईएस के 36 लड़ाकों को कैद करने में सफलता पाई थी। इन लड़ाकों पर करीब डेढ़ हजार सैनिकों का संहार करने का आरोप है। भीषण नरसंहार के जुर्म में सरकार ने सभी आरोपियों को एक सा‌थ फांसी पर लटकाने का प्लान बनाया है।

इन सभी आरोपियों को इसी सप्ताह के अंत तक फांसी पर लटका दिया जाएगा। फोटो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह से  सैनिकों के साथ क्रूरता की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंधे हुए मिले थे सैनिकों की लाशों के गट्ठर

मिरर के अनुसार, आईएस के आतंकियों ने 1700 आतंकियों को पकड़कर उन्हें गोली मार दी थी। एक कब्रगाह से शवों के जो अवशेष मिलें हैं उनमें से दर्जनों के गट्ठर के गट्ठर बंधे हुए थे।

बताया जा रहा है कि सैनिकों को बहुत ही करीब से गोली मारी गई थी। उनकी हत्या करने के बाद ट्रकों में भरकर दर्जनों लाशें एक साथ बंधी बधाई एक गड्ढे में फेंक दी गई थीं।

बहुत से शवों में सैनिकों के कपड़े और जूते ही सिर्फ नजर आ रहे हैं। इराक के अध‌ि‌रियों के आतंकियों को फांसी दिए जाने की खबर की पुष्‍टि करते हुए कहा है कि 40 लोगों को सैनिकों का नरसंहार करने का दोषी पाया गया है। सभी को फांसी की सजा सुनाई गई है और इन्हें इसी सप्ताह फांसी दे दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें