कानपुर में बरामद 96 कराेड़ की बैन करेंसी
पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) अनुराग आर्या ने बुधवार को बताया की एनआईए के इनपुट के बाद पुलिस ने आईजी की अपराध शाखा के साथ स्वरूपनगर, गुमटी, जनरलगंज और अस्सी फिट रोड स्थित व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर ताबडतोड़ छापा मारकर बंद हो चुके 1000 और 500 नोटों की लगभग 96 करोड़ की करेंसी बरामद की गई। इस सिलसिले में 16 लोगोंं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि इन नोटों को हवाला के जरिये या अन्य माध्यमों से औने-पोने दामों में बदलने की योजना थी।