फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: 97 करोड़ 'कालेधन का जखीरा' मिलने से पूरा उद्योग जगत हिला, कई बड़े नाम आ रहे सामने

Thu, 18 Jan 2018 08:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
कानपुर में करोड़ों का कालाधन बरामद
यूपी के कानपुर में 97 करोड़ के पुराने नोट बरामद होने के बाद उद्योग जगत में हलचल मच गई है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बैंगलोर और गोआ के व्यापारियों से मनीचेंजरों के कनेक्शन बताए जा रहे हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

दूसरे ठिकानों से भी इकट्ठा की जा रही पुरानी करेंसी

2 of 10
कानपुर में करोड़ों का कालाधन बरामद
कानपुर पुलिस, एनआईए, क्राइम ब्रांच की छापेमारी के दौरान मनीचेंजरों के पास से बरामद पुरानी करेंसी की गिनती पूरी हो गई है। 96 करोड़ 62 लाख के 500 व 1 हजार के नोट मिले हैं। बाकी दूसरे ठिकानों से इकट्ठा की गई पुरानी करेंसी की गिनती की जा रही  है। 
 
विज्ञापन

तीन स्थानों से 8 मनीचेंजर पकड़े

3 of 10
कानपुर में करोड़ों का कालाधन बरामद
मेरठ में बिल्डर के पास से 25 करोड़ के पुराने नोट मिलने के बाद मंगलवार देर शाम कानपुर में भी पुराने नोटों की खेप पकड़ी गई थी। एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी), पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने मंगलवार को कानपुर के एक होटल समेत तीन स्थानों से 8 मनीचेंजर पकड़े हैं। उनके पास लगभग 100 करोड़ रुपये बरामद होने की बात सामने आई है। आयकर विभाग के अफसर पूछताछ कर रहे हैं।
 

औने-पौने दाम पर पुरानी करेंसी को नई करेंसी में बदल रहे

4 of 10
कानपुर में करोड़ों का कालाधन बरामद
बता दें कि, मेरठ में पिछले दिनों बिल्डर संजीव मित्तल के पास से पुलिस ने 25 करोड़ के पुराने नोट बरामद किए थे। इसके बाद एनआईए को जानकारी मिली थी कि यूपी में कानपुर समेत कई जिलों में मनीचेंजर गैंग सक्रिय हैं, जो औने-पौने दाम पर पुरानी करेंसी को नई करेंसी में बदल रहे हैं। इसकी सूचना पुख्ता होने पर एनआईए अफसरों ने आईजी आलोक सिंह और एसएसपी अखिलेश कुमार से संपर्क किया। अफसरों ने संगठित टीम बनाई।
 
विज्ञापन

ये पकड़े गए

5 of 10
कानपुर में करोड़ों का कालाधन बरामद
गगन प्लाजा के 101,201 नंबर कमरों से वाराणसी का संतकुमार, संजय सिंह, अमरावती महाराष्ट्र का अनिल और सहारनपुर का विजय प्रकाश ओमप्रकाश दायमा समेत सात लोग पकड़े गए हैं। 
 
विज्ञापन

कुछ बड़े बिल्डरों और व्यापारियों का नाम आया सामने

6 of 10
कानपुर में करोड़ों का कालाधन बरामद
पुराने नोट बदलने के खेल में कानपुर और आसपास के जिलों के कुछ बिल्डरों और व्यापारियों के नाम भी सामने आ रहे हैं। जिन्होंने ब्लैक मनी छिपाकर रखी थी। नोटबंदी के बाद समय पर वह लोग पुरानी करेंसी बैंकों या सरकारी खजाने में जमा नहीं करा सके थे। इसलिए अब मनीचेंजरों के जरिये पुरानी करेंसी को नई करेंसी में बदलवाया जा रहा था। पुलिस को करेंसी बदलवाने वाले कुछ बड़े व्यापारियों और बिल्डरों के नाम-पते भी आरोपियों से पूछताछ में हासिल हो गए हैं। इसे लेकर पुलिस ने काम शुरू कर दिया है।
 
विज्ञापन

एक हफ्ते पहले भी आए थे दो आरोपी

7 of 10
कानपुर में करोड़ों का कालाधन बरामद
वाराणसी का संतकुमार और अमरावती महाराष्ट्र का अनिल एक हफ्ते पहले भी शहर आए थे। इसी होटल में ठहरे थे। विजय प्रकाश मंगलवार को ही यहां आया था। 
 

नोट गिनने की हुई वीडियोग्राफी

8 of 10
कानपुर में करोड़ों का कालाधन बरामद
करोड़ों के पुराने नोट गिनने का काम शहर के एक थाने में चल रहा है। नोटों की संख्या देखते हुए नोट गिनने वाली मशीनें भी लगाई गई हैं। नोटों की गिनती की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। 

9 of 10
कानपुर में करोड़ों का कालाधन बरामद

नोटबंदी के बाद से देश में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां से पुराने नोटों की बरामदगी हुई है।

 

विज्ञापन

10 of 10
कानपुर में करोड़ों का कालाधन बरामद
बता दें कि 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपये के नोटों को प्रतिबंधित कर दिया था। इसके बाद आरबीआई ने 500 और 2000 हज़ार रुपये के नए नोट जारी किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें