फतेहपुर में खागा तहसील के नौबस्ता रोड पर एलआईसी बिल्डिंग के पीछे खुद की कार में प्रमुख व्यवसाई व कॉलेज प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह (28) का शव मिला। सीने में गोली लगने से मौत हुई है। पास ही बीयर, शराब की बोतल व तमंचा बरामद हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल परिस्थितियों को देखकर हत्या का शक जताया जा रहा है। सहकारी विभाग में पूर्व सचिव यशवंत सिंह के बेटे योगेंद्र सिंह ब्राह्मण टोला खागा में रहते थे।