यूपी के फतेहपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। यहां हत्याकर युवक का शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
यह घटना थरियांव थाना क्षेत्र के मोहन पुर मजरे रमवां की है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक युवक के गले में रस्सी के निशान मिले हैं।
साथ ही चाकू से गला रेतकर हत्या की गई है। मृतक का पिछले छह सालों से एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने युवती के घर वालों पर युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।