कन्नौज जिले में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां युवक बैंडबाजा बजाने चला गया तो बहू ने सास को नशीली दवा खिलाकर घर से नगदी व जेवर समेत दो बेटियों के साथ रफूचक्कर हो गई।महिला के पति ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
रसूलाबाद निवासी समरपाल पुत्र ब्रजकिशोर ने पत्नी के गायब हो जाने की तहरीर पुलिस को दी है। बताया कि 10 फरवरी को वह बरात में बैंडबाजा बजाने चला गया। उसकी पत्नी ने मां को दवा की नशीली गोली खिला दी।
इसके बाद घर में रखे 84 हजार रुपया व आठ वर्षीय व चार वर्षीय दो पुत्रियों के साथ कहीं चली गई। वापस घर आने पर मां ने पूरे मामले से अवगत कराया और पत्नी नहीं मिली। ससुराल व रिश्तेदारी में तलाश किया कोई पता नहीं चला।