फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड के इन विधायकाें काे नहीं मालूम MLA का फुल फाॅर्म, वीडियाे देख हाे जाएंगे लाेटपाेट

Thu, 23 Feb 2017 07:24 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विधायक वीर सिंह और चंद्रभान सेंगर
विज्ञापन
‘विधायक जी’ नादान हैं, ‘एमएलए’ के मतलब से अनजान हैं।  उन्हें कुछ नहीं पता, हर सवाल का जवाब, ज्यादा नेतागिरी मत करो। राजनीति एक ऐसा पेशा बन चुकी है जिसमें केवल पैसा और पावर वाले ही वोट बैंक भुनाने में कामयाब होते हैं। ऐसे ही नेताओं के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जो पांच सालों तक एमएलए तो रहे लेकिन उन्हें एमएलए का मतलब ही नहीं पता है।  
विज्ञापन

MLA का फुलफॉर्म नहीं बता पाए सपा विधायक वीर सिंह पटेल

दधुआ का बेटा वीर सिंह पटेल
कुख्यात डकैत ददुआ के बेटे वीर सिंह पटेल पांच साल तक चित्रकूट जिले से सदर विधायक रहे हैं लेकिन इन्हें ‘एमलए’ का मतलब ही नहीं पता है। नामांकन के दौरान उनसे पत्रकारों ने एमएलए का फुल फॉर्म पूछा तो वह बगलें झांकने लगे। समाजवादी पार्टी से पिछले चुनावों में वीर सिंह ने जीत हासिल की थी। वीर इससे पहले 2006 में सपा से ही जिला पंचाय अध्यक्ष का चुनाव जीते थे। वीर सिंह इस बार फिर सपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।  

 
विज्ञापन

बसपा से वर्तमान विधायक को भी नहीं पता फुलफार्म

चित्रकूट की विधानसभा मऊ मानिकपुर में बसपा से वर्तमान विधायक और प्रत्याशी चंद्रभान पटेल
इसी चित्रकूट जिले के एक और ‘विधायकजी’ हैं जिन्होंने पांच सालों की जनता की सेवा की और अब विकास के मुद्दे पर फिर से जीत का दम भर रहे हैं। इन विधायक जी का नाम है चंद्रभान सिंह। मानिकपुर विधान सभा सीट से पिछले चुनावों में जीत हासिल करने वाले चंद्रभान इस बार फिर से चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं। पत्रकारों ने उनसे ‘एमएमए’ का मतलब पूछा तो वो भी सही जवाब नहीं दे पाये। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें