फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सारी चौकसी फुस्स': आधीरात वकील के घर डाका, पति की मौत, पत्नी और पालतू कुत्ता मरणासन्न

Sun, 29 Jan 2017 11:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
चुनाव के मद्देनजर पुलिस की सारी चौकसी देर रात धरी की धरी रह गयी। नकाबपोश बदमाशों ने कानपुर के एक नामीगिरामी वकील के घर डाका डाल दिया। डकैतों ने पति-पत्नी और पालतू कुत्ते को पहले कुल्हाड़ी से काटा फिर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए फरार हो गए। 
विज्ञापन


कानपुर देहात के भीतरगांव के पास बने अमोर गांव में वकील विजय शंकर पाण्डेय (51) अपनी पत्नी के साथ शनिवार रात घर में चैन से सो रहे थे। तभी रात 1 बजे उनका पालतू कुत्ता भौंकने लगा। विजय उठे ही थे कि अचानक असलहाधारी बदमाशों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। डकैतों ने एक के बाद एक विजय उनकी पत्नी गीता और पालतू कुत्ते पर जानलेवा वार किये। इसके बाद बेहोशी की दवा सुंघाकर सबको बांध दिया। विजय को पशुबाड़े में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया और माल लूटकर फरार हो गए। 

टारगेट किलिंग
मरने वाले वकील विजय शंकर 25 सालों से कानपुर कचहरी में दीवानी फौजदारी की वकालत करते आ रहे थे। उनका बेटा सौरभ पाण्डेय तीन दिन पहले ही रायबरेली गया हुआ था। घटना की स्थिति को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि केवल वकील को ही टारगेट बनाया गया। लूटपाट दिखाने के लिए हमलावरों ने मामला डायवर्ट करने का प्रयास किया है। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें