यूपी के अौरैया जिले में बुधवार को युवक का लहूलुहान शव उसकी गाड़ी में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी।
राजकीय ठेकेदार अमित उर्फ अवनीश तिवारी निवासी जैतपुरा थाना लवेदी इटावा का लहूलुहान शव उसकी बोलेरो गाड़ी में मिला। मृतक की पत्नी प्रियंका ने अारोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी विभाग से भुगतान में हो रही देरी से वह अक्सर परेशान रहने लगा था।
आैरैया में मिला युवक का लहूलुहान शव
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला, सीअो सिटी श्यौदान व एएसपी नैपाल सिंह घटना स्थल पर मामले की जांच पड़ताल करने पहुंचे। घटना के खुलासे को पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज तलाशने में जुटी है। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।
पुलिस को गाड़ी में दूसरी सीट पर पिस्टल पड़ी मिली है। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट के सैंपल लिए।