फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: महिला की निर्मम हत्या, हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका

Sat, 28 Dec 2019 01:22 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के नवाबगंज थानाक्षेत्र में शुक्रवार को हाईवे किनारे झाड़ियों में महिला (30) का शव मिला। पुलिस ने गला दबा कर महिला की हत्या की आशंका जता शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को गंगा बैराज से सिंहपुर बिठूर की ओर जाने वाले हाईवे के किनारे झाड़ियों में महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली। महिला के शरीर पर गुलाबी रंग का सूट था।

हाथों में चूड़ियां और मांग में सिंदूर से उसके विवाहिता होने की पुष्टि हुई। पुलिस को महिला के गले पर निशान के अलावा चेहरे, कंधे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने किसी दूसरी जगह पर महिला की हत्या कर शव हाईवे किनारे सूनसान जगह पर फेंके जाने के साथ ही दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें