फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर बंद कर घर जा रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर पीटा

Mon, 08 Oct 2018 04:42 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी में हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। यही नहीं जब महिला ने विरोध जताया तो उसके साथ मारपीट भी की गयी। जानें पूरा मामला... 
विज्ञापन


यह घटना मल्लावां कोतवाली क्षेत्र की है। यहां 35 वर्षीय महिला एक गांव में ब्यूटी पार्लर चलाती है। रविवार शाम करीब 7 बजे वह साइकिल से घर वापस जा रही थी। रास्ते में ग्राम तरहटिया के निकट दो युवकों ने उसे बुरी नियत से पकड़ लिया। महिला ने विरोध जताया तो दोनों ने उसकी पिटाई कर दी।

महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें