फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदकर पति-पत्नी ने दी जान

Tue, 20 Jan 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंद नगर में सोमवार रात प्रेम विवाह करने वाले दंपति ने झगड़े के बाद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना गुजैनी-झांसी रेलवे लाइन पर हुई। पति-पत्नी अलग-अलग समुदाय के थे।
विज्ञापन


बताया जाता है कि महिला ससुराल नहीं जाना चाहती थी। पति उस पर साथ चलने का दवाब डाल रहा था। इसी वजह से दोनों में विवाद हुआ।

फजलगंज के दर्शनपुरवा सब्जी मंडी निवासी मैकू लाल की बेटी ममता (26) ने इसी मुहल्ले के विक्की (28) से तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था।

ममता पति के साथ अपनी दादी रामरती से मिलने सोमवार सुबह संजय नगर कच्ची बस्ती गोविंद नगर आई थी। रात में विक्की ने ममता से वापस घर चलने को कहा तो उसने मना कर दिया।

इस पर विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर ममता झांसी रेलवे लाइन के तरफ दौड़ पड़ी। विक्की और ममता के मायके पक्ष के लोग भी उसके पीछे दौड़े। तब तक ट्रेन आ गई और ममता पटरी पर कूद पड़ी।
विज्ञापन


विक्की ने उसे पकड़कर घसीटने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। झटके से दूर जा गिरे और मौकेपर ही दोनों की मौत हो गई।

एसओ गोविंद नगर का कहना है कि दंपति खुद ट्रेन की चपेट में आए हैं अथवा उनकेसाथ कुछ और हुआ है। इसकी जांच की जा रही है। ममता के घरवालों का कहना है कि दंपति में किसी बात पर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें