फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: सभासद ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 27 Sep 2020 11:50 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया जिले में कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने वार्ड के सभासद पर झांसी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही सभासद व उसके तीन भाइयों के अलावा एक अन्य पर मारपीट करने का भी आरोप मढ़ा है।
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सभासद व उसके तीन भाइयों समेत चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका रिश्तेदार राशिद सभासद पुत्र स्व.सुबराती निवासी मोहल्ला गुरुहाई सराय का उसके घर आना जाना था।

राशिद उसको शादी का झांसा देकर कई महीने से दुष्कर्म करता रहा। उसके शादी के बाबत कहने पर वह टालता रहा। तहरीर में कहा है कि उसके व राशिद के बीच हुई बातचीत की रिकार्डिंग भी उसके पास है। जिसमें शादी करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उसके माता-पिता कई बार राशिद के घर गए तो वह लोग धमकी देने लगे। 16 सितंबर की रात तकरीबन आठ बजे राशिद, संजू, मंजू, साहिद पुत्रगण स्व.सुबराती व साबुद्दीन पुत्र पग्गल निवासी आगरा उसके घर में घुस आए और गाली गलौज कर मारना पीटना शुरू कर दिया।

सभासद ने धमकाते हुए कहा कि वह उसके साथ शादी नहीं करेगा। शोरगुल सुनकर उसकी मां व अन्य परिजन वहां आ गए। इस पर सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने राशिद सभासद के अलावा उसके भाई मंजू, संजू, साहिद व एक अन्य जाबुद्दीन पुत्र पग्गल के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर कोतवाली संजय कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें