फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड: जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलेंगे सीएम योगी

Sat, 14 Dec 2019 01:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
उन्नाव कांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव में पेट्रोल डाल जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से जल्द ही मुख्यमंत्री मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से इसके लिए हरी झंडी मिल गई है। जिला प्रशासन प्रधानमंत्री का कानपुर दौरा होने के बाद परिवार के चार सदस्यों को लखनऊ मुख्यमंत्री आवास लेकर जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से मिलकर आपबीती बताने और आरोपियों को जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाने की बार- बार मांग कर रहे मृतका के परिवार को जल्द ही प्रशासन मुख्यमंत्री आवास लेकर जाएगा। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कानपुर दौरे को लेकर मुख्यमंत्री के कई दिनों से व्यस्त रहने के कारण मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री के दौरे के बाद परिवार से मुलाकात का वक्त दिया है।

मृतका की बड़ी बहन व पिता सहित पारिवार के चार सदस्यों से मुख्यमंत्री मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यालय से पत्र आने के बाद जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। परिवार के सदस्यों को कड़ी सुरक्षा में अधिकारी लखनऊ लेकर जाएंगे।
विज्ञापन


बहन को सरकारी नौकरी की कागजी कार्रवाई पूरी
मृतका की बड़ी बहन को उनकी शैक्षिक योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी देने के लिए जिला प्रशासन ने अपना संस्तुति पत्र शासन को भेजा है। डीएम देवेंद्र पांडेय ने बताया कि परिवार की सहमति, बहन के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच व अन्य आवश्यक कार्रवाई पूरी करके शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें