फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे का अपहरण कर टुकड़ों में काट दी लाश

Sat, 28 Jan 2017 04:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
तेरह साल के बच्चे का अपहरण कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। तीन दिन बाद खेत में उसकी लाश टुकड़ों में पड़ी मिली। वह 25 तारीख की शाम से लापता था। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन

फतेहपुर किशनपुर थाना क्षेत्र के नरौली गांव में रहने वाले 13 वर्षीय छात्र नितीश निषाद उर्फ कल्लू का शव शनिवार को खेत में क्षत-विक्षत मिला। कल्लू किसान यमराज का इकलौता बेटा था।  वह गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा 7 में पढ़ता था। पिता यमराज ने बताया कि 25 तारीख की शाम 5:00 बजे बेटा अचानक लापता हो गया था हर जगह तलाश की लेकिन कहीं कुछ भी पता नहीं चला।  27 जनवरी को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार की सुबह घर से थोड़ी दूर पर अरहर के खेत में बॉडी मिली। कल्लू का कमर से पेट तक का हिस्सा गायब है। लाशों के कई टुकड़े हो चुके हैं। शरीर नीला पड़ चुका है। दूसरी ओर एसओ अरविंद सिंह गौर का कहना है कि बच्चे की मौत दो दिन पहले हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट से वजह पता लग सकेगी। बच्चे के परिवारवालों ने अपहरण कर उसकी हत्या किए जाने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें